Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिवि में रजिष्ट्रार पद पर प्रा.डा. पेशल दाहाल नियुक्त

 

२७ दिसम्बर, काठमांडू । त्रिभुवन विश्विद्यालय के रजिष्ट्रार पद पर प्राध्यापक डा. पेशल दाहाल नियुक्त हुये हैं । उपकुलपति प्राध्यापक डा. धर्मकान्त बास्कोटा के सिफारिस में दाहाल की नियुक्ति कुलपति ओली द्वारा किया गया है । दहाल इससे पहले त्रिवि सेवा आयोग का सदस्य भी रह चुका है ।

दहाल नेकपा के करीबी हैं । रजिष्ट्रार के लिये उपकुलपति बास्कोटा ने दाहाल के साथ–साथ त्रिवि व्यवस्थापन संकाय का डिन डिल्लीराज शर्मा तथा त्रिवि का ही उच्च शिक्षा परियोजना का पूर्व संयोजक शंकर भण्डारी का नाम सिफारिस किया था । त्रिवि में तत्कालिक रजिष्ट्रार डिल्लीराज उप्रेती के चार वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर उक्त पद रिक्त हुआ था ।

यह भी पढें   विद्यालय भवन के नवनिर्मित भवन का मेयर ने किया उद्घाटन

त्रिवि में कर्मचारी प्रशासन के मुख्य जिम्मेदार व्यक्ति रजिष्ट्रार होता है । रजिष्ट्रार के साथ–साथ शिक्षध्यक्ष सुधा त्रिपाठी का कार्यकाल भी इसी पौष ८ गते समाप्त हो चुका है । परन्तु अभी तक नया नियुक्ति नहीं हो पाया है ।

त्रिवि ने जानकारी दिया कि नव नियुक्त दाहाल शुक्रवार ३ बजे पद भार ग्रहण करने का कार्यक्रम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com