Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्यटकों की पूर्ण सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारीः मन्त्री भट्टराई

 

काठमांडू, २१ जनवरी । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उडड्यनमन्त्री योगेश भट्टराई ने कहा है कि नेपाल भ्रमण में आनेवाले विदेशी पर्यटकों की पूर्ण सुरक्षा की ग्यारेन्टी सरकार की है । राष्ट्रीय फोटो पत्रकार समूह द्वारा आयोजित ‘नेपाल दर्शन २०२०’ फोटो पुस्तक तथा पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
मन्त्री भट्टराई ने कहा है कि नेपाल भ्रमण में जो भी पर्यटक आए हैं, वे अभी तक सुरक्षित हैं, उन लोगों की सुरक्षा सरकार की प्रमुख दायित्व भी है । उनका यह भी कहना है कि कोई पर्यटक किसी भी मुसिबत में फंस जाएंगे तो सरकार तत्काल उद्धार के लिए तैयार है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री भट्टराई ने कहा– ‘देश में १० साल तक जनयुद्ध रहा, उस समय में भी पर्यटकों को कुछ भी नहीं हुआ, जिससे स्पष्ट होता है कि पर्यटकों के लिए नेपाल सुरक्षा भूमि है ।’ उन्होंने कहा है कि कुछ लोग नेपाल भ्रमण वर्ष को असफल बनाने की कोशीश में लगे हुए हैं । लेकिन उन्होंने आगे कहा– ‘ऐसे विरोधी समूह को सरकार सशक्र प्रतिकार करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed