नेपाल में मानव अधिकार की अवस्था आज भी कमजोरः एमनेष्टी
काठमांडू, ३० जनवरी । एमेनेष्टी इन्टरनेशनल नेपाल ने कहा है कि नेपाल में आज भी मानव अधिकार की अवस्था दयनीय है । एसिया प्यासिफिक क्षेत्र में मानव अधिकार की स्थिति संबंधी एक प्रतिवेदन सार्वजनिक करते हुए एमनेष्टी ने उल्लेखित दावा किया है । उसका कहना है कि नेपाल में मानव अधिकार की स्थिति आज भी सन्तोषप्रद नहीं है ।
एमनेष्टी ने कहा है कि सरकार संवैधानिक आयोग में पदाधिकारी नियुक्ति में आज भी असफल है और अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता को कुण्ठित बनानेवाला कानून निर्माण हो रहा है । एमनेष्टी नेपाल के लिए निर्देशक निराजन थपलिया ने कहा है कि खाद्य अधिकार और आवास अधिकार संबंधी विषयों में काफी प्रगति तो हुई है, लेकिन संवैधानिक आयोग पदाधिकारी विहीन होना और अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता में त्रास सिर्जना होना दुःख की बात है ।
इसीतरह एनजीओ के ऊपर अनावश्यक निगरानी, लाल आयोग की प्रतिवेदन सार्वजनिक ना होना, शान्ति सम्झौता के बाद स्थापित विभिन्न आयोग द्वन्द्वकालीन मुद्दा समाधान के लिए असफल रहना, पीडित को न्याय ना मिलना आदि विषयों में भी एमनेष्टीले चर्चा की है ।

