Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

30 घंटे का नवजात काेराना वायरस का शिकार, अब तक चीन मे‌ पाँच साै लाेगाे‌ की माैत

 

कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान में जन्मे एक नवजात को महज 30 घंटे के भीतर कोरोनावायरस का संक्रमण हो गया। चीनी मीडिया के अनुसार इस वायरस से पीड़ित होने वाले लोगों में यह नवजात सबसे कम आयु का मरीज हो गया है। डॉक्टरों का अनुमान है कि यह संक्रमण मां से नवजात में आया होगा। उसकी मां इस बीमारी की चपेट में है।
इस संक्रमण से चीन में अब तक करीब 500 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वर्टिकल ट्रांसमिशन का मामला हो सकता है जिसमें संक्रमित मां से बच्चे में गर्भावस्था के दौरान या जन्म के बाद संक्रमण फैलता है।

यह भी पढें   भारत ने चार जलविद्युत परियोजनाओं से बिजली निर्यात की अनुमति नवीनीकृत की

बच्चे को जन्म देने से पहले मां की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार को रिपोर्ट दी थी जिसके अनुसार पिछले सप्ताह एक संक्रमित मां से जन्में बच्चे की जांच रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई थी।

माना जा रहा है कि यह संक्रमण बीते दिसंबर माह में वुहान शहर के बाजार से फैलना शुरू हुआ है। उस बाजार में जंगली जानवरों की बिक्री होती है। नए साल के मौके पर चीन से अन्य स्थानों पर जाने वालों के जरिए यह संक्रमण तेजी से फैला।

यह भी पढें   जनमत पार्टी का दूसरा राष्ट्रीय महाधिवेशन आज

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि इस वायरस से संक्रमित सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र 90 वर्ष थी। रिपोर्टों के अनुसार संक्रमण से मरने वाले 80 प्रतिशत मरीजों की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com