Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काेराेना वायरस : दुनिया में मृतकों की संख्या नौ हजार के पार

 

मिलान, रायटर।

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली मौतों के मामले में चीन से आगे निकल गया है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान यहां 427 लोगों की मौत हुई है। इस यूरोपीय देश में अब तक 3405 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। जबकि चीन में 3245 लोगों की जान गई है। महामारी के केंद्र उत्तरी इटली के बर्गमो शहर में शवों को हटाने के लिए सेना तैनात करनी पड़ी है। मिलान शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित बर्गमो के एक निवासी द्वारा बनाए गए एक वीडियो को स्थानीय अखबार इको डी बर्गमो ने अपनी वेबसाइट पर साझा किया है। वीडियो में रात के वक्त बर्गमो की सड़कों पर सेना के ट्रकों की लंबी कतार दिख रही है। इन ट्रकों में शहर के कब्रिस्तान से हटाए गए ताबूतों को रखा जा रहा है।

इटली में रोजाना 24 शवों का अंतिम संस्‍कार

कब्रिस्तान के प्रभारी जियोकोमो एंजेलोनी ने बताया कि रोजाना 24 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। यह संख्या रोजाना की अधिकतम क्षमता से दोगुनी है। पूरे इटली में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 475 मौतें हुई थीं। 300 से ज्यादा मौतें अकेले लोंबार्डिया क्षेत्र में हुई। इटली के इसी क्षेत्र में आने वाले बर्गमो में चार हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना वायरस के चलते छह करोड़ की आबादी वाला इटली पूरी तरह लॉकडाउन है। 25 मार्च को खत्म होने वाले इस लॉकडाउन को बढ़ाने का एलान कर दिया गया है। इस यूरोपीय देश में स्कूल, कॉलेज, रेस्तरां, पब, सिनेमा हॉल और संग्रहालय पूरी तरह बंद हैं।

यह भी पढें   जनता आधारभूत विद्यालय के भवन का शिलान्यास

ईरान में 149 की मौत, दस हजार कैदियों को और मिलेगी माफी

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि मुल्क में बीते 24 घंटे के दौरान 149 और पीडि़तों की मौत हो गई। इसे लेकर मरने वालों का आंकड़ा 1284 हो गया है। देश में 1,048 नए मामले पाए गए हैं। वायरस की रोकथाम के प्रयास में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई दस हजार से ज्यादा कैदियों की सजा और माफ करेंगे।

दुनिया में मृतकों की संख्या नौ हजार के पार

दुनियाभर में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा नौ हजार के पार हो गया है। अब तक 9020 मौतें हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मामले यूरोप से सामने आ रहे हैं। यह खतरनाक वायरस विश्व के 172 देशों में पहुंच चुका है।

यह भी पढें   हमने बालेन शाह के पैर में गेंद दे दिया है अब गोल करने का काम उनका है – रवि लामिछाने

दुनिया में ऐसे हैं हालात

– स्पेन में 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 30 फीसद बढ़ी

– जर्मनी में एक दिन में 2801 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 10,999 हुई

– रूस में कोरोना वायरस से पहली मौत, अब तक 147 मामले सामने आए

– नेपाल ने यूरोप, पश्चिम एशिया, जापान से आने वाले यात्रियों पर रोक लगाई

– बांग्लादेश में भी पहले रोगी की गई जान, अब तक 14 संक्रमित

– ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इजरायल ने विदेशियों के लिए अपनी सीमाएं बंद कीं

– बेल्जियम में 309 नए पीडि़तों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1795 हुई

सर्वाधिक प्रभावित देश

देश – मौत – संक्रमित

चीन – 3,245 – 80,928

इटली – 2978 – 35,713

ईरान – 1284 – 18,407

स्पेन – 767 – 17147

फ्रांस – 264 – 9134

अमेरिका – 116 – 9269

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 25 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् :2083

ब्रिटेन – 104 – 2626

दक्षिण कोरिया – 91 – 8565

नीदरलैंड्स – 58 – 2051

जर्मनी – 28 – 10,999

लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा लंदन

यूरोप में इटली के बाद ब्रिटेन की राजधानी लंदन भी लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। लंदन के 40 अंडरग्राउंड स्टेशनों को बंद करने पर विचार हो रहा है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए सख्त उपायों पर विचार कर रहे हैं। देशभर में स्कूलों को बंद करने का आदेश देने के बाद जॉनसन ने बुधवार को कहा था कि लंदन को लॉकडाउन करने जैसे कदम से इन्कार नहीं किया जा रहा। लंदन में 20 हजार सैनिकों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। महारानी एलिजाबेथ भी लंदन से दूर अपने विंडसर महल में रहने जा रही हैं। ब्रिटेन में अब तक 2,626 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 953 अकेले लंदन में सामने आए हैं। जर्मनी में भी सेना को तैयार रहने को कहा गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *