Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में तब्लीगी जमात के चलते संक्रमण का विस्फोट, एक दिन में सवा दो सौ मामले, संक्रमितों की कुल संख्‍या 15 सौ से पार

 

भारत की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के एक कार्यक्रम के चलते भारत  में कोरोना वायरस के संक्रमण की विस्फोटक स्थिति पैदा हो गई है। देशभर में 224 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में नए मामलों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 15 सौ को पार कर गई है। सबसे ज्यादा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में संक्रमितों के मामले हैं और इनमें से ज्यादातर वही हैं जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

यह भी पढें   तीज : आस्था, प्रेम और नारी सम्मान का जीवंत पर्व : बिमल सरार्फ

महाराष्ट्र में भी अचानक संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अब तक सबसे बड़ी संख्या है। पंजाब में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में कोरोना से यह चौथी मौत है।तब्लीगी जमात के चलते तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नए केस बढ़े हैं। राज्य में 57 नए मामले सामने आए हैं और इनमें ज्यादातर संख्या उन्हीं लोगों की है जो दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राज्य में संक्रमितों की संख्या 124 हो गई है। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में राज्य के लगभग डेढ़ हजार लोग शामिल हुए थे, जिनमें से ग्यारह सौ से ज्यादा लौट आए हैं। इनमें से आठ सौ लोगों का पता लगा दिया गया है और क्वारंटाइन में रखा है। राज्य के मुख्य सचिव ने कहा कि इन लोगों को अलग किए जाने के बाद ही कोरोना के प्रसार को रोका जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com