Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शबे बारात घर मे रहकर ही मनाए : मुस्लिम आयोग

 

रेयाज आलम,बीरगंज २०७६ चैत्र २५ गते मंगलवार।इस्लाम धर्मालम्बियों का पर्व शबे बारात, इसी २०७६ चैत्र २७ गते विहिवार को है। जिसे घर पर रहकर मानाने के लिए मुस्लिम आयोग ने विज्ञप्ति जारी किया है। मुस्लिम आयोग के अध्यक्ष समिम मियां अंसारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में देश-विदेश में रहने वाले सम्पूर्ण मुस्लिम भाई-बहन को अग्रिम शुभकामना दिया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति में, कोरोना भाइरस के आपदा से, देश भर में लॉक डाउन का स्थिति है, इसलिए ये पर्व मस्जिद तथा कब्रिस्तान में नहीं जाकर घर में ही इबादत करके मनाने का हार्दिक अपील किया गया है। साथ ही लॉक डाउन सफल करने में सरकार को सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढें   देश नशे में नहीं चलता : कैलाश महतो 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *