Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जालिम मियाँ (मुखिया) सहित उनके परिवार के १८ लाेगाें का स्वाब परीक्षण के लिए नमूना संकलन

 

वीरगञ्ज।

कोरोना संक्रमित तवलिगी जमात के जमातियाें के सम्पर्क में रहने के कारण  जगरनाथपुर गाँवपालिका के अध्यक्ष जालिम मियाँ (मुखिया) सहित उनके परिवार के १८ लाेगाें का स्वाब परीक्षण के लिए  नमूना संकलन किया गया है ।

जमातियाें के नेपाल में प्रवेश कराने और उनके रहने की व्यवस्था मिलाने के क्रम में जालिम मियाँ जमातियाें के सम्पर्क में थे इसकी वजह से उनका और उनके परिवार के सदस्याें का प्रहरी निगरानी में स्वाब का नमुना लिया गया है।

यह भी पढें   भारत के निमंत्रण को हमने सकारात्मक रुप में लिया है – विदेश मंत्री खनाल

नारायणी अस्पताल से आए हुए स्वास्थ्यकर्मीयाें की टोली ने जालिम तथा उनके परिवार का नमुना लिया है तथा नमूने काे परीक्षण के लिए हेटौंडा भेजा गया है ।

जमातियाें के संरक्षण की खबर फैलने के बाद से ही जालिम मियाँ के घर पर प्रहरी गश्त और सुरक्षा बढा दी गई है ।

स्वाब परीक्षण करे लिए गए  स्वास्थ्यकर्मी की टोली  के साथ ही स्थानीय संचारकर्मी उनके घर पहुँचे थे । जहाँ बताया जा रहा है संचारकर्मियाें के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-आज दिनांक 27 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

साभार :हाम्राकुरा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com