Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के लिए राहत की खबर, पहली बार कोविड 19 एक्टिव केसों में आई गिरावट

 

भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 7964 मरीज मिले हैं। लेकिन आज राहत भरी बात यह है कि रिकॉर्ड 11264 मरीज ठीक हुए हैं।  पहली बार नए मरीजों की संख्या से अधिक रिकवर हुए हैं और इससे पहली बार एक्टिव केसों में इजाफे की बजाय गिरावट आई है। अब 86422 एक्टिव केस हैं। एक दिन पहले (29 मई) देश में 89987 एक्टिव मरीज थे।

भारत में रिकवरी रेट में इजाफा
कोरोना वायरस मरीजों की रिकवरी दर अब बढ़कर 47.40 तक पहुंच गई है।  अब तक कुल 173763 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 86422 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 82370 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढें   पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने बालेन शाह सरकार और युवा पीढ़ी के प्रति नरम रुख अपनाया, आर्थिक सुधार और आत्मनिर्भरता पर दिए सुझाव

एक दिन में सबसे अधिक मौत
शनिवार सुबह 8 बजे तक एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 265 लोगों की मौत हुई और 7,964 नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसके साथ ही अब देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,971 हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतें
इस वैश्विक महामारी से अब तक मरने वाले 4,971 लोगों में से सबसे अधिक 2,098 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 980, दिल्ली में 398, मध्य प्रदेश में 334, पश्चिम बंगाल में 302, उत्तर प्रदेश में 198, राजस्थान में 184, तमिलनाडु में 154, तेलंगाना में 71 और आंध्र प्रदेश में 60 लोगों की मौत हुई।

यह भी पढें   सार्वजनिक पद पर रहे प्रमुख राजनीतिक पदाधिकारियों और उच्च पदस्थ कर्मचारियों की संपत्ति विवरण जांच के लिए आयोग गठन

किस राज्य में कितने केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार  सबसे अधिक 62,228 संक्रमित महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 20,246, दिल्ली में 17,386, गुजरात में 15,934, राजस्थान में 8,365, मध्य प्रदेश में 7,645 और उत्तर प्रदेश में 7,284 लोग इस बीमारी की चपेट में आए। पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 4,813, बिहार में 3,376, आंध्र प्रदेश में 3,436, कर्नाटक में 2,781, तेलंगाना में 2,425, पंजाब में 2,197, जम्मू कश्मीर में 2,164 और ओडिशा में 1,723 है।

हरियाणा में कोरोना वायरस के 1,721 मामले सामने आए। वहीं केरल में 1,150, असम में 1,024, झारखंड में 511, उत्तराखंड में 716, छत्तीसगढ़ में 415, हिमाचल प्रदेश में 295, चंडीगढ़ में 289, त्रिपुरा में 251, लद्दाख में 74 और गोवा में 69 मामले सामने आए। मणिपुर में संक्रमण के 59, पुडुचेरी में 51 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप में 33 मामले सामने आए। मेघालय में अब तक कोरोना वायरस के 27, नगालैंड में 25, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर और नागर हवेली में दो मामले जबकि मिजोरम और सिक्किम में अब तक एक-एक मामला सामने आया है। मंत्रालय ने कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *