Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमानी शाह और उनकी दो बेटियों का टिकटाक हो रहा है वायरल

 

काठमांडू।

 

टिकटॉक (TikTok) वीडियो का खुमार पूर्व शाही परिवार तक भी पहुंच गया है। नेपाल की पूर्व राजकुमारी हिमानी शाह और उनकी दो बेटियों का एक नेपाली गाने पर नृत्य करने का टिक-टॉक वीडियो वायरल हुआ है।

हिमानी पहली बार टिक-टॉक पर सामने आई हैं। उनकी बेटी पूर्णिका ने हाल में अपना टिक-टॉक अकाउंट माई रिपब्लिका नाम से बनाया है।

हिमानी नेपाली राजगद्दी के तत्कालीन उत्तराधिकारी पूर्व युवराज पारस की पत्नी हैं।

यह भी पढें   स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद दुरुपयोग किए गए वाहन मंत्रालय में वापस लाए गए।

हिमानी इस समय कोरोना वायरस की महामारी को नियंत्रित करने के लिए वैश्विक यात्रा पर लगी रोक की वजह से थाईलैंड में फंसी हुई हैं। वे अपनी बेटियों से मिलने गई थीं, जो वहां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
काले रंग के परिधान में 43 वर्षीय हिमानी बेटियों के साथ कदम से कदम मिलाकर नृत्य करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को पूर्णिका ने सोमवार को टिकटॉक अकाउंट पर अपलोड किया था और अब यह  वायरल हो रहा है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में जानकी नवमी की धूम

पूर्णिका ने वीडियो के साथ लिखा- हमें यह हमारी मां से मिला है। पूरी ईमानदारी से हम कह रहे हैं हमारी मां खास हैं।

पूर्णिका के इस वीडियो को मंगलवार सुबह तक 17 हजार लोग पसंद कर चुके हैं जबकि करीब एक हजार लोगों ने कमेंट किया। करीब 1,800 लोगों ने वीडियो को शेयर किया।
इस समय नेपाल में मौजूद पूर्व युवराज पारस शाह ने भी वीडियो का शेयर करते हुए लिखा है- ‘मेरा परिवार’। (भाषा)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed