Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल अग्रवाल महिला मंच,धरान द्वारा (ऑनलाइन) स्वास्थ्य प्रशिक्षण सम्पन्न 

 

कल मीति २०७७ जेठ २७ गते शनिवार नेपाल अग्रवाल महिला मंच धरान की और से श्रीमती इन्दु तोदी की अध्यक्षता एवम् श्रीमती श्वेता अग्रवाल के संयोजकत्व एवम् संचालन में आॅनलाइन कार्यक्रम आयोजन कर महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान आने वाली समस्याएँ एवम् उस का निदान, सरसफाई व इस से जुड़ी भ्रान्तियाँ का वैज्ञानिक आधार ,रजोनिवृत्ति के समय के लक्षण, बदलाव एवम् अपनानै वाली सावधानीयों के विषय में विस्तृत रुप में जानकारी दी गई। यह जानकारी ( महिला प्रसुति रोग विशेषज्ञ) बी.पी.  कोईराला स्वास्थ  विज्ञान  प्रतिष्ठान में सेवारत, हाल ताइवान में प्रशिक्षणरत एवम् सेवारत वरिष्ठ डाॅक्टर अजय अग्रवाल द्वारा दी गई । दो घण्टे की इस प्रशिक्षण कक्षा से २०० के करीब महिलाओं ने प्रत्यक्ष लाभ लिया । सभी ने कार्यक्रम के बहुत उपयोगी एवम् लाभकारी होने की प्रतिक्रियाएं दी है ।

यह भी पढें   उप सभापति की भूमिका के कारण मैं अधिक जिम्मेदारी महसूस कर रही हूँ - गौतम

मंच द्वारा डाॅक्टर साहब को उन की इस विशिष्ट सेवाभावना की कदर करते हुए ससम्मान आभारपत्र प्रदान किया गया।

इन्दु तोदी,धरान नेपाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *