Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गायिका मैथिली ठाकुर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद किया बड़ा फैसला

 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लोग दुखी होने के साथ काफी गुस्से में भी हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव का शिकार हुए थे। सोशल मीडिया पर लगातार नेपोटिज्म को लेकर बहस हो रही है। लोग कुछ कलाकारों, निर्माता और निर्देशकों की फिल्मों के बॉयकॉट करने बात कह रहे हैं। इस बीच घर-घर में अपनी आवाज के हुनर से पहचान बनाने वाली गायिका मैथिली ठाकुर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक बड़ा फैसला लिया है।

यह भी पढें   सीपीएन-यूएमएल उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल की गिरफ्तारी पर केपी शर्मा ओली की तीखी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया स्टार मैथिली ठाकुर छोटी सी उम्र में ही धमाल मचा रही हैं। अपने भाई अयाची और ऋषभ के साथ मिलकर फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाने वाली मैथिली के आज दुनिया भर में चाहने वाले हैं। उनकी एक-एक वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। खुद मैथिली भी विदेश जाकर शोज करती हैं।

लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मैथिली ठाकुर बहुत दुखी हैं और इसी वजह से उन्होंने बॉलीवुड का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। मैथिली ने अपने भाई ऋषभ ठाकुर के यूट्यूब चैनल पर इस बात का एलान किया कि अब से वो बॉलीवुड फिल्मों के गाने नहीं गाएंगी। मैथिली ने कहा कि पिछले दिनों जो घटना हुई उसने उन्हें बहुत प्रभावित किया है।

यह भी पढें   रास्वपा का पहला महाधिवेशन का आयोजन कल से शुरू

मैथिली ने कहा, ‘अब से हम बॉलीवुड गानों को नहीं गाएंगे। इसकी क्या वजह है ये मुझे नहीं मालूम। समझ में नहीं आ रहा मुझे। लेकिन ये मेरे अंदर से आया तो मैंने इसे लेकर अपने पापा से भी बात की। पिछले कुछ दिनों से मेरे दिमाग में ये चीजें आती जा रही थीं। बहुत सारी चीजें हम लोग सुन रहे हैं, देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यही दिख रहा है कि कैसे गलत-गलत चीजें हो रही हैं।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *