Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतान्त्रिक के कार्यकर्ता गिरफ्तार, जनकपुर बन्द की घोषणा ।

 

कैलास दास,जनकपुर , २० फागुन । मधेशी जनअधिकार फोरम लोकतान्त्रिक के तीन दर्जन कार्यकर्ताओं को जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने गिरफ्तार कर लिया है ।
जिला विकास समिति धनुषा के अख्तियार मे हाजिरी कर तलव देने की तैयारी कर रहे समय मे लोकतान्त्रिक कार्यकर्ताओं व्दारा स्थानीय विकास अधिकारी तारानाथ अधिकारी को दुव्र्यवहार करने पर गिरफ्तार कीये गये ।

फोरम लोकतान्त्रिक धनुषा के कार्यकर्ताओं ने अधिकारी को गाली गलौज करते समय मे पुलिस हस्तक्षेप करने पर कुछ देर के लिए दोनो पक्ष के बीच झडप हुइ थी । इस क्रम मे प्रहरी ने लाठी चार्ज भी कीया था ।

यह भी पढें   तीज पार्टी एवं मेंहदी उत्सव में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, आभूषणों की खरीदारी में भी दिखा उत्साह

पुलिस ने लोकतान्त्रिक नेता राम विनोद यादव, राज कुमार पूर्वे, राम शंकर पासवान, भोगेन्द्र मण्डल, अभिनन्दन ठाकुर, अनिल झा, बलराम साह, छेदी राउत सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं को तीन घण्टा तक अपने नियन्त्रण मे लिया था ।

लाठी चार्ज के क्रममे लोकतान्त्रिक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश महासेठ के आंगुली मे चोट लगी थी । पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध मे लोकतान्त्रिक कार्यकर्ताओं ने रविवार साम मे विरोध जुलुश निकाल कर प्रदर्शन कीया था ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दल ने किया तर्पण और श्रद्धांजलि

फोरम लोकतान्त्रिक के सहसचिव अभिनन्दन ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ती प्रकाशित कर सोमवार जनकपुर बन्द करने की घोषणा भी की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com