Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान के 60 से 70 प्रतिशत सांसद कोरोना वायरस की चपेट में

 

अफगानिस्तान के 60 से 70 प्रतिशत सांसद वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) की चपेट में आ चुके हैं और उनमे से कुछ अब तक ठीक भी हो गए हैं। टोलो संवाद समिति ने शनिवार को संसद के हवाले यह जानकारी दी। हेरात प्रांत की सांसद सिमिन बरक़ज़ई के अनुसार देश में कई सारे नेता कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं और उनमें से अधिकतर का स्वास्थ्य ठीक हो गया है लेकिन अभी भी कई नेता क्वारंटाइन में हैं।

यह भी पढें   जनकवि दुर्गालाल श्रेष्ठ का निधन

बरकजई ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि जो भी सांसद या नेता जो क्वारंटाइन में हैं, अब तक ठीक हो गए है और जल्द संसद से जुड़ेंगे।’
काबुल में एक निजी अस्पताल के मुताबिक कई सांसद अस्पताल में आये थे और उनमे से कुछ कोरोना की जांच में संक्रमित पाए गए थे। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक अफगानिस्तान में कोरोना के 34,366 मामले दर्ज किए है और अभी तक 994 लोगों की मौत हो चुकी हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना 172 नए मामलों की पुष्टि भी हुई है।

यह भी पढें   ‘मानव अधिकार पुरस्कार’ के लिए नामों की सिफारिश आमंत्रित

दूसरी ओर से अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य के एक सीनेटर का कहना है कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये है। रॉबसन काउंटी रिपब्लिकन, सेन डैनी ब्रिट ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट आई है और उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। एपी के आंकड़े के अनुसार इस महामारी के शुरू होने के बाद से कम से कम 28 राज्यों के 75 सांसद (लेजिस्लेटर) कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com