Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

 

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का कोरोना के चलते नानावटी अस्पताल में कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। इसी के चलते सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन ने एक खुशखबरी शेयर की है। एक्टर ने ट्वीट कर फैन्स को बताया है कि उनके पिता अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अभिषेक बच्चन लिखते हैं कि मेरे पिता की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वह घर पर रहेंगे और आराम करेंगे। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और दुआओं का शुक्रिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 25 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् :2083

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अभिषेक और उनके परिवार की कोरोना रिपोर्ट पहले ही नेगेटिव आ चुकी है। तीनों होम क्वारंटाइन्ड हैं। अब अमिताभ बच्चन भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने पर घर में आराम करेंगे।

मालूम हो कि अमिताभ बच्चन फैन्स के साथ हॉस्पिटल से लगातार टच में रहे। सोशल मीडिया के सहारे से वह रोज कोई न कोई पोस्ट शेयर कर रहे थे। अमिताभ बच्चन के फैन्स भी उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे थे। कोई हवन तो कोई पूजा-पाठ कर रहा था। बता दें कि एक्टर के चारो बंगले- जलसा, जनक, वत्सा और प्रतीक्षा, सभी को बीएमसी ने सील कर दिया था। बाहर कंटेनमेंट जोन का बोर्ड लगा दिया था। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक अमिताभ बच्चन के 26 स्टाफ मेंबर्स का स्वैब टेस्ट हुआ था, जिसमें सभी की रिपोर्ट्स नेगेटिव आई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *