Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट बमकाण्ड के फरार अभियुक्त सहनी भारत से गिरफ्तार

 

रौतहट, ३ अक्टूबर । वि.सं. २०६४ साल चैत्र २७ गते रौतहट जिला स्थित राजपुर फरहदवा में तत्कालीन नेपाली कांग्रेस के नेता अफताब अलाम को चुनाव जिताने के लिए हुए बम बिस्फोट में संलग्न एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । प्रदेश नं. २ के पुलिस प्रमुख एवं डीआईजी धिरजप्रताप सिंह के अनुसार उक्त घटना में संलग्न बौधिमाई नगरपालिका–४ निवासी ५५ वर्षीय बद्री सहनी को भारत से गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार सहनी उस समय अफताब अलाम द्वारा संचालित इट्टा–भट्टा के हेडमिस्त्री हैं । चुनाव को प्रभाबित करने की उद्देश्य सहित तत्कालीन कांग्रेस उम्मीदवार अलाम ने कुछ मजदूरों को लगाकर बम निर्माण किया था । लेकिन बम निर्माण करते वक्त विस्फोट हो गया, बिस्फोट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए और कुछ मर गए थे । उसके बाद नेता आलब के ही निर्देशन में घायल दर्जन से अधिक व्यक्ति को जिंदा इट्टा भट्टा में डाल कर मार दिया था ।
डीआईजी सिंह के अनुसार सहनी ने अपने अपराध स्वीकार किया है, अर्थात् पुलिस समक्ष सहनी ने कहा है कि तत्कालीन कांग्रेस नेता अफताब के ही निर्देशन में उन्होंने बिस्फोट में घायल दर्जन से अधिक व्यक्ति और कुछ मृतकों को इट्टा भट्टा में डाल कर मार दिया है । स्मरणीय है, घटना के प्रमुख अभियुक्त एवं रौतहट निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित सांसद् आलाम आज पूर्पक्ष के लिए जेल में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed