Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हैकरों ने कोरोना वैक्सीन कंपनियों के डाटा चुराने की कोशिश की

 

बोस्टन, एपी।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि रूस और उत्तर कोरिया सरकार समर्थित हैकरों ने हाल के महीनों में कोरोना वैक्सीन विकसित कर रही कंपनियों के डाटा चुराने की कोशिश की है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं है कि क्या हैकर डाटा चुराने में सफल रहे या उनका हमला कितना गंभीर था। शुक्रवार को पोस्ट ब्लॉग में माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि भारत, कनाडा, फ्रांस, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में दवा और वैक्सीन तैयार कर रही कंपनियों को हैकरों ने बार-बार निशाना बनाया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

अमेरिका ने चीन पर लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि अमेरिका ने जुलाई महीने में ही कहा था कि चीन समर्थित हैकरों ने उसके यहां कोरोना वैक्सीन विकसित कर रही कंपनियों को निशाना बनाया था। माइक्रोसॉफ्ट ने सरकार समर्थित हैकर समूह की पहचान फैंसी बीयर के रूप में की है, जो रूसी सेना की एजेंट है। ब्रिटेन ने भी जुलाई में फैंसी बीयर पर उसके यहां इस तरह के हमले करने का आरोप लगाया था।

माइक्रोसॉफ्ट ने की हैकर समूहों की पहचान

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

इसके अलावा उत्तर कोरिया के दो हैकर समूहों लजारस ग्रुप और सेरियम ग्रुप की पहचान भी माइक्रोसॉफ्ट ने हैकर समूह के रूप में की है। हैकरों ने वैक्सीन उत्पादक कंपनियों से जुड़े लोगों के मेल में सेंध लगाने की कोशिश की। किसी ने नौकरी देने वालों का चोला पहनकर तो किसी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों को निशाना बनाने का प्रयास किया।

इजरायल का फाइजर के साथ करार

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश ने कोरोना वैक्सीन की 80 लाख खुराक की खरीद के लिए अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किया। देश की आधी आबादी के लिए इतनी खुराक पर्याप्त होगी। हालांकि, अभी इस करार को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन और इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलनी बाकी है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्री यूली एडलेस्टीन ने कहा कि वैक्सीन की आपूर्ति अगले साल जनवरी से शुरू होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *