Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकी संगठन जैश उल हिंद ने अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार रखने की जिम्मेदारी ली

 

भारत के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के घर के बाहर हाल ही में एक संदिग्ध कार मिली थी। इस मामले में अब आतंकी एंगल सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन जैश उल हिंद ने रविवार को अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार रखने की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने टेलिग्राफ एप के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली है। कुछ दिनों पहले ही इस संगठन ने इस्रायल के दूतावास के बाहर हुए धमाके की भी जिम्मेदारी ली थी। संगठन की तरफ से बिटकॉइन से पैसे की मांग की गई थी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

आतंकी संगठन ने एक संदेश के जरिए जांच एजेंसी को चुनौती दी है। संदेश में लिखा है, ‘रोक सकते हो तो रोक लो, तुम कुछ नहीं कर पाए थे जब हमने तुम्हारी नाक के नीचे दिल्ली में तुम्हें हिट किया था, तुमने मोसाद के साथ हाथ मिलाया लेकिन कुछ नहीं हुआ।’ इसके आखिर में लिखा है कि तुम्हें (अंबानी के लिए) मालूम है तुम्हें क्या करना है। बस पैसे ट्रांसफर कर दो जो तुम्हें पहले कहा गया है।

यह भी पढें   नेपाल के बाल सुधारगृहों में अमानवीय हालात: क्षमता से चार गुना अधिक बच्चे, बुनियादी सुविधाओं का भी संकट

सूत्रों के मुताबिक, इस संदिग्ध गाड़ी में से एक पत्र भी मिला था, जो हाथ से लिखा गया था। सूत्रों ने बताया था कि चिट्ठी में लिखा है, ‘ये तो सिर्फ एक ट्रेलर है। नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा और पूरा इंतजाम हो गया है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *