Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू उपत्यका छोड़ने के लिए दो दिनों का अवसर

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, २६ अप्रील । काठमांडू उपत्यका से बाहर जाने के लिए आम सर्वसाधारणों को दो दिनों का अवसर दिया जा रहा है । कोरोना वायरस की फैलावट तीव्र होने के कारण सरकार ने काठमांडू उपत्यका में वैशाख १६ गते से निषेधाज्ञा जारी किया है । काठमांडू जिला के प्रमुख जिला अधिकारी कालिप्रसाद पराजुली का कहना है कि अगर उससे पहले काठमांडू घाटी छोड़ने के लिए कोई इच्छुक हैं तो उन लोगों को अवसर दिया जाएगा ।
सोमबार सम्पन्न काठमांडू घाटी स्थित तीन जिला काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर के प्रमुख जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक के बाद पत्रकारों से काठमांडू के प्रमुख जिला अधिकारी पराजुली ने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण की फैलावट गम्भीर होता जा रहा है, इसीलिए बाध्यात्मक परिस्थिति को मध्यनजर नजर करते हुए निषेधाज्ञा का निर्णय हुआ है, अगर किसी को असुविधा होती है तो दो दिनों के भीतर वह काठमांडू उपत्यका से बाहर अर्थात् अपना गांव जा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com