मुख्यमन्त्री ले रहे हैं विश्वास का मत

पोखरा, ८ जून । गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ संसद् से विश्वास का मत लेने जा रहे हैं । आगामी जेष्ठ २७ गते विश्वास का मत लेने के लिए संसद् सविचालय में प्रस्ताव पंजीकृत है ।
प्रदेशसभा में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की हैसियत से गुरुङ को प्रदेश प्रमुख सीताकुमारी पौडेल ने मुख्यमन्त्री के रुप में नियुक्त किया था । संवैधानिक प्रावधान अनुसार इसतरह नियुक्त मुख्यमन्त्री को १ महीने के भीतर संसद् से विश्वास का मत लेना पड़ता है । और विश्वास का मत लेने से २ दिन पहले संसद् सविचालय में इसके संबंध में जानकारी देना पड़ता है । यही प्रावधान अनुसार मुख्यमन्त्री ने जेष्ठ २७ गते विश्वास का मत लेने के लिए संसद् सचिवालय में पत्र प्रेसित किया है ।

