कांग्रेस महामन्त्री खड्का कोरोना से संक्रमित

काठमांडू, २६ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री पूर्णबहादुर खड्का कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं । आज आइतबार की गई एन्टिजेन और पीसीआर परीक्षण के दौरान कोरोना पोजेटिभ रिपोर्ट आया है । अपनी सामाजिक सञ्जाल ट्वीटर मार्फत महामन्त्री खड्का ने इसकी जानकारी दी है ।
महामन्त्री खड्का आश्वीन ८ गते से ही बीमार पड़ गए थे । अपने क्लोज कन्ट्याक्ट में रहनेवाले व्यक्तियों को सतर्क रहने के लिए भी महामन्त्री खड्का ने आग्रह किया है ।

