Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेटे की शादी में हेलीकॉप्टर चार्टर्ड

 

बारा, ३ दिसम्बर । बारा के सिमरौनगढ़ नगर पालिका निवासी जोगी साह ने अपने बेटे की शादी में हेलीकॉप्टर चार्टड किया है । साह बारा जिले सिमरौनगढ़ नगरपालिका और अर्धशकोटवाल गांवपालिका के खाद्य व्यापारी हैं । सिमरौंगगढ़ नगरपालिका–१० निवासी साह ने अपने २१ वर्षीय बेटे बिरजू साह के लिए एक हेलीकॉप्टर किराए पर लिया । गुरुवार कृ दिन बिरजू का विवाह रौतहट जिला गरुड़ स्थित जोगिंदर साह तेली की बेटी संगीता साह तेली से हुआ है ।
जोगी ने कहा कि उन्होंने ३ लाख ८० हजार रुपये देकर हेलीकॉप्टर किराए पर लिया । उनका यह भी कहना था कि उनके बेटे शादी में हेलीकॉप्टर से जाना चाहते थे । दूल्हे के पिता जोगी ने कहा– ‘विवाह जीवन में एक बार होने वाला मामला है । ऐसे समय में ही संपत्ति की जरूरत होती है और जरूरत पड़ने पर खर्च करने में संकोच नहीं करना चाहिए ।’
दूल्हे बिरजू ने कहा कि हिंदी फिल्म के हीरो को हेलीकॉप्टर से दुल्हन के घर जाते देख वह भी शादी में हेलीकॉप्टर में सवार होना चाहता था । बिरजू ने कहा– ‘मैं हेलीकॉप्टर पर चढ़ना चाहता था । मेरी इच्छा पापा ने पूरा कर दिया ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed