लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) की आज बैठक
काठमांडू।
स्थानीय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा के लिए आज लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) की केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक हो रही है. दोपहर एक बजे बबर महल स्थित कार्यालय में बैठक बुलायी गयी है.
नेता लक्ष्मण लाल कर्ण ने बताया कि स्थानीय स्तर की चुनावी रणनीति, चुनावी घोषणा पत्र समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी.
बैठक में समकालीन राजनीति पर भी चर्चा होगी।

