Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी से निर्वाचित थाहा नगरपालिका के मेयर द्वारा इस्तिफा

 

हेटौडा, ५ मई । मकवानपुर जिला स्थित थाहा नगरपालिका के मेयर लवशेर विष्ट ने अपने पद से इस्तिफा दिया है । आज बिहिबार उन्होंने उप–मेयर खड्ग गोपाली समक्ष इस्तिफापत्र दिया है । उन्होंने कहा है कि आसन्न चुनाव में पार्टी की ओर से क्रियाशील होना उनकी जिम्मेदवारी है, पद में रहकर चुनाव प्रचार–प्रसार में सहभागी होना अचारसंहिता विपरित है, इसीलिए पद से इस्तिफा दिया है ।
वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में विष्ट माओवादी केन्द्र से निर्वाचित हुए थे । इस बार भी यहां माओवादी पार्टी की ओर से ही विष्णु विष्ट मेयर पद के लिए प्रस्पिर्धा कर रहे हैं । उपमेयर में गठबन्धन से नेपाली कांग्रेस की ओर से भरत गोपाली प्रतिस्पर्धा में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *