Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का जनकपुरधाम में शक्ति प्रदर्शन

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । स्थानीय तह के चुनाव को लेकर जनकपुरधाम का तापमान काफी बढ़ गया है। आज लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का तिरहुतिया गाछी में चुनावी आम सभा है। इस चुनाव पूर्व बारहबीघा से विशाल रैली निकाली जाएगी। करीब दो हजार वाईक, दो सौ टेम्पो, ई रिक्शा, दर्जनों गाड़ी जूलूस के लिए खड़ी है। जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के सभी 25 वार्ड से करीब दस हजार से अधिक कार्यकर्ता बारहबीघा पहुंच चुके है। तिरहुतिया गाछी में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महंथ ठाकुर, बरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो, शरद सिंह भंडारी, अनिल झा सहित कई सांसद तथा विधायक चुनावी सभा में भाग लेंगे।

यह भी पढें   नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की भारत यात्रा: द्विपक्षीय संबंधों को नई गति, UPI-NPI कनेक्टिविटी और कानूनी सहयोग पर अहम सहमति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *