Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में लोसपा का विशाल जनसभा को महंत ठाकुर सहित कई नेताओं ने किया संबोधन

 

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का चुनावी सभा गठवंधन को किया फेल हजारो लोसपा के कार्यकर्ता हुए शामिल

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । स्थानीय चुनाव को लेकर सोमवार को तिरहुतिया गाछी में विशाल चुनावी सभा आयोजित की गयी। इस चुनावी सभा को संवोधित करते हुए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंथ ठाकुर ने कहा कि लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी मधेश के विकास तथा मधेशी अधिकार के लिए लड़ रही है। मधेशी के समान अधिकार के लिए लड़ रही है। नागरिकता समस्या के लिए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने सत्ता में जाना पसंद नहीं किया। आगे उन्होंने कहा कि मधेश की राजधानी जनकपुरधाम विश्व के करोड़ो हिन्दूओं का आस्था केन्द्र है। लेकिन जनकपुरधाम में गंदगी, मच्छर से लोग परेशान हैं। स्मार्ट सिटी का सपना अधूरा रह गया है। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मनोज चौधरी इसके लिए सक्षम है। इसलिए उन्हें विजय दिलाने की बात कही।
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा स्थानीय सांसद राजेन्द्र महतो ने कहा कि जनकपुरधाम विकास के लिए जिस मेयर लाल किशोर साह को जनता ने जतायी, लेकिन वे अहंकारी निकले। इस गद्दार को सवक सिखाना होगा। उनके भ्रष्टाचारियों को कच्चा चिट्ठा खोलकर दंडित करना होगा। इसके साथ मधेश के समस्या के लिए भी लड़ना होगा।
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री शर्त सिंह भंडारी ने कहा कि मधेश में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की लहर है। हमारी पार्टी दो तिहाई सीट जीतेंगे। वे मनोज चौधरी को जिताने का आग्रह किया। बिधायक परमेश्वर साह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी चुनावी सभा को मेयर प्रत्याशी मनोज चौधरी, उप मेयर रीता कुमारी मिश्र ने संवो किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तथा बिधायक सुरीता साह, विधायक जयनूल राईन, विधायक जानकी रमण झा, केन्द्रीय सदस्य राजीव झा, रमण पांडेय, सदाशिव मिश्र सहित कई वरिष्ठ नेताओं की सहभागिता थी। मंच संचालन संजय चौधरी ने किया। कार्यक्रम से पूर्व सैकड़ों वाईक, तथा गाड़ी के साथ नगर परिक्रमा की।

यह भी पढें   जेन-जी प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोगों के मामले वापस नहीं लिए जा सकते

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com