Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शहीद परिवार के लिए मधेश प्रदेश सरकार द्वारा 21हजार मासिक देने की घोषणा

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मधेश आन्दोलन तथा माओवादी जन युद्ध जान गंवाने वाले शहीद परिवार को भरण-पोषण के लिए गृह तथा संचार मंत्रालय के अन्तर्गत मधेशी शहीद प्रतिष्ठान द्वारा मासिक 21हजार देने का निर्णय लिया गया है।
इसी तरह शहीद परिवार के बच्चों कीपढाई के लिए पहली कक्षा से छठी कक्षा तक 16हजार बार्षिक तथा सातवीं से बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई के लिए 18हजार देने का निर्णय लिया गया है। गृह तथा संचार मंत्री भरत साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ऐसा निर्णय लिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed