Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल तेली कल्याण समाज नेपाल जिला धनुषा द्वारा जिले में स्थानीय चुनाव में नवनिर्वाचित उप मेयर, वार्डाध्यक्ष तथा वार्ड सदस्य को शनिवार को राम वहादुर साह धर्मशाला में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद साह थे। उन्होंने कहा कि आवादी के अनुसार हमारे स्वजातीय से कम जन प्रतिनिधि चुनाव जीतेहैं। मेयर के एक सीट पर हम जीत नहीं पाये हैं इसका बजह हैं हमारी एकता में कमी हैं। हम अपने वोट को सही से सदुपयोग नहीं कर सकते हैं। राष्ट्रीय पार्टी भी टिकट देने में नाइंसाफी कर रही है। अरविंद साह ने कहा कि हम संगठित हो। समाज में शिक्षा पर जोर दें।
लक्ष्मी साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेली समाज के उपाध्यक्ष शिव कुमार साह, नेपाल तेली कल्याण समाज के बरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश साह, केन्द्रीय सचिव सत्य नारायण साह, मधवापुर के मुखिया राजेश कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत फूलगेन साह ने किया तथा मंच संचालन श्याम कुमार साह ने किया।

यह भी पढें   क्रोएशिया की हार, पोर्चुगल का फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में प्रवेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *