Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीट बँटबारे को लेकर सत्ता गठबंधन की बैठक

 

काठमांडू । २३ अगस्त । मंसीर ४ गते चुनाव का दिन निर्धारित होने की धोषणा के साथ ही सभी दल सीट के बंटवारे को लेकर बैठक कर रहें हैं । आज निर्वाचन में सीट बंटबारे के विषय को लेकर सत्ता गठबंधन की भी बैठक हो रही है । सीट बंटबारे का काम कार्यदल को सौंपा गया था मगर काम पूरा नहीं होने के कारण से पाँच शीर्ष दल के नेता अब स्वयं बैठकर इस विषय पर चर्चा कर रहें हैं ।
संचारमंत्री ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की ने कहा कि सीट बँटबारे के विषय को लेकर गठबंधन में बहस हो रही है । आगे उन्होंने कहा कि – हम सीट बँटबारे के विषय में चर्चा कर रहें हैं । बहुत सारे प्रस्ताव आए हुए हैं । सभी दलों की अपनी अपनी ईच्छाऐं हैं , सभी नेताओं के बीच चर्चा जारी है हम बहुत जल्द ही निष्कर्ष पर पहुँचेंगे ।
गठबंधन में शामिल दलों के बीच २०७४ और २०७९ के चुनाव के मत परिणाम के आधार पर सीट बंटबारे पर सहमति हो गई है लेकिन संख्या के विषय को लेकर सहमति नहीं हो पाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com