Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन जिला में तटबंध तथा एप्रन का शिलान्यास

 

बीरगंज, मिश्री लाल मधुकर । 14दिसंबर को चितवन जिला के खैरवनी नगरपालिका वार्ड 7और 10सुल्तान में नया तटबंध तथा एप्रन का शिलान्यास भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार तथा खैरवनी नगरपालिका के मेयर शशि कुमार खनिया ने संयुक्त रूप से किया। भारत सरकार के सहयोग से अनुमानित 40. 60मिलियन की लागत से निर्माण होना है। इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने कहा कि 2003सेभारत ने नेपाल को 532एचआईसीडीपी लिये है। नेपाल के सभी सातो प्रदेश मेंस्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, उर्जा तथा स्वच्छता तथा अन्य सार्वजनिक सुविधा निर्माण के क्षेत्र में 475 परियोजना पूरा हो चुका है। चितवन जिला में 9आयोजना सहित 103एचआईसीडीपी बागमती प्रदेश में है।
भारत तथा नेपाल बहुपक्षीय तथा बहुक्षेत्रीय साझा से दोनो देशो के बीच मित्रता और प्रगाढ़ हो रहा है। नीतेश कुमार ने कहा कि परियोजना का काम समय पर पूरा हो जाएगा।
इस शिलान्यास समारोह में मेयर शशि कुमार खनिया ने कहा कि इस परियोजना तथा विकास साझेदारी तथा द्विपक्षीय सहयोग के भारत द्वारा किए जाने पर भारत के प्रति आभार जताया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 9 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed