Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा के ३ निर्वाचन क्षेत्रों में आज उपनिर्वाचन

 

काठमांडू, १० वैशाख

विभिन्न कारणों से रिक्त हुए प्रतिनिधि सभा के ३ निर्वाचन क्षेत्र में आज उपनिर्वाचन होने जा रही है । बारा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर २, चितवन निर्वाचन क्षेत्र नम्बर २ और तनहुँ निर्वाचन क्षेत्र नम्बर १ में आज उपनिर्वाचन होने जा रही है । बारा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर २ से निर्वाचित जनता समाजवादी पार्टी के नेता रामसहाय प्रसाद यादव के उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जगह रिक्त थी तो आज यहाँ उपनिर्वाचन कराने की परिस्थिति बनी है । दूसरी तनहुँ से चुने गए नेपाली काँग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल राष्ट्रपति बनने के बाद यहाँ भी सांसद पद खाली होने से आज यहाँ भी उपनिर्वाचन होने जा रही है ।
इसी तरह नागरिकता सम्बन्धी विवाद में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने द्वारा पुनः नागरिकता लेने के प्रक्रिया पूरा करने का आदेश सर्वोच्च अदालत द्वारा देने के बाद वहाँ भी सांसद पद खाली होने की वजह से चितवन में फिर से निर्वाचन करवाने की अवस्था आई है ।

यह भी पढें   बाढ़ के कारण रसुवा और नुवाकोट में स्वास्थ्य संकट: इलाज के लिए तरस रहे मरीज

निर्वाचन आयोग ने उपनिर्वाचन में निधक्क होकर मतदान करने के लिए मतदाता से अपील की है । आज सुबह ७ बजे से लेकर शाम ५ बजे तक मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर मतदान करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com