Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन २ में जीत नारायण ने डाला वोट, रवि तथा राम प्रसाद वोट नहीं कर सके

 

काठमांडू, १० वैशाख

चितवन क्षेत्र नम्बर २ में भी आज उपनिर्वाचन के लिए मतदान किया जा रहा है । नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार जितनारायण श्रेष्ठ ने कुछ ही देर पहले चतुर्मुखी उच्च मावि शक्तिखोर से मतदान किया है । लेकिन रास्वपा के उम्मीदवार रवि लामिछाने तथा नेकपा एमाले के उम्मीदवार रामप्रसाद न्यौपाने को वहाँ से मतदान नहीं करने दिया गया है । क्योंकि रवि की मतदाता नामावली काठमांडू है वहीं एमाले उम्मीदवार न्यौपाने की मतदाता नामावली में नाम चितवन क्षेत्र नम्बर ३ में है । इस कारण ये दोनों यहाँ से मतदान नहीं कर सके ।

यह भी पढें   प्रकृति का प्रहार और दक्षिण एशिया के भविष्य पर मंडराता जल संकट! : डॉ.श्वेता दीप्ति

गत मंसिर ४ के प्रतिनिधि सभा निर्वाचन में चितवन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित रास्वपा सभापति रवि लामिछाने के नागरिकता को सर्वोच्च अदालत ने खारिज कर दिया था जिसके कारण उनका सांसद पद चला गया था इसके बाद ही यहाँ उपनिर्वाचन किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com