ओली चार दिन के लिए कोशी प्रदेश यात्रा में
काठमांडू, १३ वैशाख –
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली चार दिन के लिए कोशी प्रदेश के विभिन्न जिला के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज अपने गृह जिला झापा जा रहे हैं । अध्यक्ष ओली आज काठमांडू से भद्रपुर जाने का कार्यक्रम है । साथ ही झापा के बुद्धशान्ती गाँवपालिका में आयोजन किए गए कार्यकर्ता भेटघाट कार्यक्रम को भी अध्यक्ष ओली सम्बोधन करेंगे । यह जानकारी नेकपा एमाले कोशी प्रदेश कमिटी के सचिव चिन्तन पाठक ने दी है । अध्यक्ष ओली के साथ ही उपाध्यक्ष सुवासचन्द्र नेम्वाङ भी कार्यक्रम को सम्बोधन करेंगे । अध्यक्ष ओली आज इलाम के पर्यटकीय क्षेत्र कन्याम में रहेंगे । कल इलाम में होने वाले जिला परिषद की जो भेंटघघाट का कार्यक्रम है उसे भी सम्बोधन करेंगे ।
कल अध्यक्ष ओली पाँचथर के फिदिम में रहेंगे । वैशाख १५ गते अध्यक्ष ओली अपने जन्म स्थान तेह्रथुम के आठराई गाँवपालिका पहुँचेंगे । आठराई में ओली सिटिइभिटी द्वारा निर्माण किए गए टेक्निकल कॉलेज का उद्घाटन करेगे । वहँ वो अपने बाल्यकाल के संगी साथी से भी मिलेंगे । सभी तेह्रथुम के कार्यक्रम को समाप्त कर अध्यक्ष ओली फिदिम में ही रहेंगे । १६ गते फिदिम में कार्यकर्ता भेटघाट कार्यक्रम को समाप्त कर अध्यक्ष ओली झापा के दमक में चले जाऐंगे ।
दमक में २८ गते से शुरु होने वाले केन्द्रीय कमिटी बैठक की तैयारी के बारे में जिला तथा प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा का भी कार्यक्रम तय किया गया है । ये जानकारी प्रदेश कमिटी सदस्य एवं प्रदेशसभा सदस्य होमबहादुर थापा ने दी । एमाले ने वैशाख २८ से ३० सम्म केन्द्रीय कमिटी बैठक झापा में बुलाई है । वैशाख १७ गते अध्यक्ष ओली झापा से काठमांडू वापस आऐंगे ।

