Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्व. गजेन्द्र नारायण सिंह की आज २२ वीं पुण्यतिथि मनाई गई

 

काठमांडू, माघ १० – नेपाल सद्भावना पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं मधेशबाद के प्रनेता स्व. गजेन्द्र नारायण सिंह की आज २२ वीं पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर “गजेन्द्र बाबू के बिचार और वर्तमान में मधेश की राजनीति” विषय को लेकर गजेन्द्र नारायण सिंह अध्ययन केन्द्र द्वरा काठमांडू में एक कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रुप में पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेन्द्र महतो ने कहा कि हम गजेन्द्र बाबू का ही अनुसरण कर रहे हैं । उनके बहुत सपने थे जिनमें कुछ तो पूरे हुए और कुछ अधूरे रह गए हैं । तो ऐसे में अब समय आ गया है उनके जो कुछ सपने अधूरे रह गए हैं उन्हें पूरा करना है । आज हम बंट गए हैं मुस्लिम, थारु,जनजाति सभी कहते हैं हम मधेशी नहीं हैं । लेकिन गजेन्द्र बाबू का मानना था कि हम सब मधेशी हैं और अपने अधिकार, अपनी पहचान के लिए लड़ना जरुरी है ।

यह भी पढें   मंत्री सुनिल लम्साल ने दी एकबार फिर विवादित अभिव्यक्ति


आगे उन्होंने यह भी कहा कि गजेन्द्र बाबू हिन्दी में बात करते थे । उनका कहना था कि मेची से लेकर महाकाली तक को अगर कोई भाषा जोड़ सकती है तो वह हिन्दी है । हम सबकी अपनी अपनी मातृभाषा है । मैथिली, भोजपुरी, अवधि, थारु और भी बहुत सी भाषा है लेकिन हमें मेची से लेकर महाकाली तक अगर खुद को जोड़ना है तो वह काम हिन्दी कर सकती है । पहाड़ तथा मधेश को भी जोड़ने का काम अगर कोई भाषा कर सकती है तो वह हिन्दी ही है । हिन्दी सम्पर्क भाषा है इसलिए यही बोलना चाहिए । पहाड़ और मधेश को जोड़ने की एक ही कड़ी है और वह है भाषा ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 जुलाई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083


इसी तरह आज के कार्यक्रम में कुछ युवा भी शामिल थे उन्होने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि गजेन्द्र बाबू पार्टी नहीं परिवार बनना चाहते थे । जैसे परिवार में सभी मिलजुल कर रहते हैं ऐसे ही मधेश में एक पार्टी हो जो परिवार की तरह रहे । आज जातिगत राजनीति हो रही है ।

परिवारवाद की राजनीति हो रही है लेकिन उनके समय में ऐसा कुछ नहीं था । तो अनुसरण उनकी बातों को करें । सिखना है तो गजेन्द्र बाबू से सिखें जिन्होंने अपने पास कुछ भी नहीं रखा लेकिन आज के नेताओं के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है ।
आज की जनता धीरे धीरे चलने वाले को नहीं वरन जो तीव्र गति से काम करता है उसके साथ रहना चाहती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *