Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमास के लीडर इस्माइल हानिया के तीन बेटों की मौत, इजरायल पर लगाया आरोप

 

गाजा.

हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानिया ने इजरायल पर बदले की भावना से अपने तीन बेटों की हत्या का आरोप लगाया है. हानिया ने बुधवार को अल-जजीरा सेटेलाइट चैनल को दिए इंटरव्यू में मौतों की पुष्टि की और कहा कि उनके बेटे यरुशलम और अल-अक्सा मस्जिद को आजाद कराने की राह में शहीद हो गए. हानिया ने फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा कि दुश्मन बदले और कत्लेआम की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और वह किसी मानक या कानून को कोई महत्व नहीं देता. इस्माइल हानिया कतर में निर्वासन में रहते हैं, जहां अल-जजीरा का मुख्यालय है.

यह भी पढें   कमला नदी को बचाने के लिए आयोजित किया गया जागरुकता अभियान

हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानिया ने कहा कि इन हत्याओं से हमास पर रुख नरम करने के लिए दबाव नहीं बनाया जा सकता. उन्होंने कहा कि ‘दुश्मन को लगता है कि नेताओं के परिवारों को निशाना बनाकर वह हमारे लोगों को उनकी मांगें छोड़ने के लिए मजबूर कर देगा. जिस किसी को भी यह लगता है कि मेरे बेटों को निशाना बनाने से हमास अपने रुख में बदलाव के लिए मजबूर होगा, वे भ्रम के शिकार हैं.’ गौरतलब है कि गाजा में बुधवार को इजरायली हवाई हमले में हमास नेता इस्माइल हानिया के तीन बेटे मारे गए.

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिङ सेंटर में कथित पुलिस ज्यादती पर राजेन्द्र महतो ने उठाए सवाल, अस्पताल में माजिद अंसारी से की मुलाकात

फिलिस्तीनी मीडिया ने बताया है कि हमले में हानिया के पोते भी मारे गए. हानिया ने हत्याओं की पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा कि ‘गाजा के सभी नागरिकों ने मेरे बच्चों सहित अपने बच्चों के खून से इसकी कीमत चुकाई है.’ अरबी और हिब्रू मीडिया ने बताया है कि गाजा शहर में अल-शती शरणार्थी शिविर में एक वाहन में उनकी हत्या कर दी गई. उल्लेखनीय है कि हानिया के भाई और परिवार सहित उनके परिवार के 14 करीबी सदस्य अक्टूबर 2023 में एक इजरायली हवाई हमले में मारे गए थे. फिलिस्तीनी मीडिया ने पहले रिपोर्ट दी थी कि हानिया की डॉक्टर पोती रोआ हानिया और उनके बेटे हाजेम हानिया की भी फरवरी 2024 में हत्या कर दी गई थी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *