Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल द्धारा संस्कृति रक्षा दौड़

 

हिमालिनी सवाददाता रूपन्देही /महेश गुप्ता । भैरहवा: नयाँ वर्ष २०८१ के अवसर में हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल ,भैरहवा विभाग के आयोजना मे दिन शनिबार को भैरहवा में संस्कृति रक्षा दौड संपन्न हुआ ।

दौड मे ५०० लोगों से अधिक ने बढ़चढ़ कर लोगों ने सहभागीता लिया । दौड़ विद्रोही चोक से सुरु होते नारायणपथ,
बुद्धचोक, लुम्बिनी गेट,कान्छीबजार, पिपरहिया चोक, गल्लामण्डी, मिलनचोक होते पुनः बिद्रोही चोक
में पहुँच कर समापन हुआ है। जिसकी जानकारी हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल, भैरहवा के सम्भाग कार्यवाह रविकान्त उपाध्याय ने दी।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में सभामुख से सात दिनों के भीतर संसदीय समिति गठित करने का आग्रह

दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उमेश बरई १५ हजार १ सौ ,द्वितीय सन्दिप कुर्मी ११ हजार १ सौ ,तृतीय मनोज केवट ७ हजार १ सौ, दिपक पासी, अरुण चौधरी, सैफ अलि अन्सारी और ग्रिजेश यादव को सान्त्वना पुरुस्कार रु.१ हजार रकम लोगों को प्रदान के साथ प्रशंसा पत्र वितरण किया गया,
प्रथम पुरस्कार सौजन्य – सिया फोम इन्डस्ट्री तथा फर्निचर उद्योग,
द्वितीय पुरस्कार सौजन्य -अग्रहरी महिला मन्च की अध्यक्ष आरती अग्रहरी, सान्त्वना पुरस्कार सौजन्य -श्री जोगेन्द्र अग्रहरी द्वारा प्राप्त मिला जिसकी जानकारी सिद्धार्थनगर सह–कार्यवाह दुर्गा प्रसाद कान्दु ने दी।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली–१ जलविद्युत् आयोजना से आज ११ शव बरामद

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नेपाली राष्ट्रिय गान के रचयिता व्याकुल माईला ने कहा की हिन्दू धर्म संस्कृति को बचाने के लिए आज नयाँ वर्ष २०८१ के अवसर पर हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल द्धारा संस्कृति रक्षा दौड़ आयोजना किया गया जिसमे विभिन्न समाज मे वरिष्ठ नागरिक लोगो ने अपनी सहभागिता होकर एकता का प्रतिक दिखाई है जिसको लेकर मै हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल, रूपन्देही के सम्पूर्ण पदाधिकारी को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हू।

कार्यक्रम मे संघ के पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता ,जय प्रकाश त्रिपाठी,गोपाल उपाध्याय,शशिकांत उपाध्याय ,सानू शर्मा,श्रावण पान्डेय,
राजन शुक्ला,मधु अग्रहरि, जोगिन्दर अग्रहरि, शैलेश उपाध्याय,राजू अग्रहरि, बिकाश यादव,आरती अग्रहरि,दीपक सापकोटा समाजसेवी प्रशांत गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, विजय यादव, शिव शंकर कान्दु, श्रवण कान्दु,लगायत सैकड़ो वरिष्ठ नागरिक उपस्थित मे संपन्न हुआ ।

यह भी पढें   माताओं के लिए ६ महीने की मातृत्व छुट्टी का प्रस्ताव, पिताओं के लिए भी ४२ दिन की छुट्टी

संस्कृति रक्षा दौड़ कार्यक्रम भव्य रूप से मनाने के प्रमुख उद्देश्य से मारवानी युवा मंच सिद्धार्थनगर, रुपन्देही द्धारा निःशुल्क सर्वत एवं पानी वितरण ,सावरिया मिष्ठान, भैरहवा द्धारा हलुवा वितरण का आयोजना किया था जिसकी जानकारी सावरिया मिष्ठान के पदाधिकारी सुनील जैन ने दी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com