Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने किया ६ सचिव का तबादला

 

काठमांडू, वैशाख २१– सरकार ने ६ सचिव का तबादला कर दिया है । गुरुवार को मन्त्रिपरिषद् की बैठक में सचिवों के तबादले को लेकर सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री रेखा शर्मा ने जानकारी दी ।
उनके अनुसार प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय के सचिव डॉ. गणेशप्रसाद पाण्डे का संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय में तबादला किया गया है । पर्यटन मन्त्रालय के सचिव डॉ. दीपक काफ्ले शिक्षा विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय में पहुँच गए हैं ।
डॉ.गोविन्दप्रसाद शर्मा का कृषि तथा पशुपन्छी विकास मन्त्रालय से वन तथा वातावरण मन्त्रालय में तबादला कर दिया गया है । इसी तरह डॉ. दीपककुमार का खराल वन तथा वातावरण मन्त्रालय से कृषि तथा पशुपन्छी विकास में तबादला किया गया है ।
डॉ. रेवतीरमण पौडेल का कृषि पशुपन्छी विकास मन्त्रालय से कृषि विकास में तबादला किया गया है । राधिका अर्याल का लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री कार्यालय से उपराष्ट्रपति के कार्यालय में तबादला किया गया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री द्वारा नेपाल द्वारा भारत की जमीन का अतिक्रमण वाले बयान पर काँग्रेस ने माँगा स्पष्टीकरण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *