Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

13 भारतीय नागरिक गिरफ्तार,सट्टा लगाने का है आरोप

 

बुटवल 10 मई

नेपाल पुलिस ने सूचना के आधार पर भारत से आए 13 भारतीय युवकों    को जो बुटवल के उप महानगर पालिका वार्ड नंबर 11-कालिकानगर में अंजन शर्मा के घर पर किराए पर रह रहे थे और वहां अवैध धंधे का संचालन कर रहे थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मनोहर प्रसाद भट्ट ने बताया कि फेयर प्ले (ऑनलाइन सट्टा साइट) के माध्यम से भारतीय युवकों द्वारा जुआ खेलाने की गुप्त सूचना मिली थी।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – सेमिफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड बीच

सूचना के आधार पर भारत से आए युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार भारतीय युवकों के पास से 13 लैपटॉप, 40 मोबाइल सेट, 13 सिम कार्ड, भारतीय बैंक के चेकबुक आधार कार्ड को जब्त किया गया है।
पकड़े गए युवक मुकेश कुमार, रविंद्रर सिंह, जुगल किशोर, महेंद्र चौधरी, राम चौधरी, रोहित दास, भीमसेन चौधरी, मनोज कुमार, अनिल चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रवीण कुमार चौधरी राजस्थान, वसीम खान गोरखपुर उत्तर प्रदेश व समीम खान कोलकाता वेस्ट बंगाल का रहने वाला है।
एसपी रुपन्देही रंजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियोंं को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed