Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

योगेश भट्टराई ने बालेन को दिया संयम रखने का सुझाव

 

काठमांडू, जेठ २२ – नेकपा एमाले के सचिव योगेश भट्टराई ने कहा है कि काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह अपनी संयमता खो रहे हैं ।
संसद् के आज की बैठक में विशेष समय लेकर बोल रहे भट्टराई ने मेयर शाह की खुलकर आलोचना की है । उन्होंने बताया कि जब शाह मेयर पद पर जीतकर आए थे तो उनके पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने शाह को तबला उपहार में दिया था । तबला का अर्थ होता है करुणा, प्रेम, सद्भाव । लेकिन काठमांडू के प्रमुख अपनी संयमता खो रहे हैं ।’
उन्होंने बताया कि ०५४ में एमाले काठमांडू महानगर का चुनाव जीतने के बाद सभ्य शहर बनाने के लिए अभियान शुरु किया गया । पिछली बार विद्यासुन्दर शाक्य जी के आने के बाद रानीपोखरी बनाया गया, कमलपोखरी बनाया गया, दरबार स्क्वायर का पुनर्निर्माण किया गया ।’
उन्होंने कहा कि हम काठमांडू के प्रमुख को सहयोग करने के लिए तैयार हैं । उन्होंने कहा कि मैं बालेन जी से कहना चाहता हूँ कि आप काठमांडू को जितना सुन्दर बनाना है बनाएं । उसके लिए आपकी क्या योजना है ?इसके लिए कितना पैसा चाहिए ? सरकार देने को तैयार है । उन्होंने कहा कि हम अर्थमन्त्रीजी से बात करेंगे, प्रधानमन्त्री से बात करेंगे । आइए साथ–साथ काम करें ।
लेकिन जिस तरह से मेयर शाह जबाव देते हैं । अपना रुखा व्यवहार दिखाते हैं । उनकी पिछली जो गतिविधियां हैं उसे देखते हुए भट्टराइ ने आरोप लगाते हुए कहा कि बालेन ने लाखों युवाओं को धोखा दिया है ।

यह भी पढें   मैथिल लोक संस्कृति कार्यक्रम में झलकी मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *