Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में लायंस क्लब के आयोजन में 93 लोगों ने रक्तदान किया

 

नेपालगंज (बाँके) – पवन जायसवाल । बाँके जिले के नेपालगंज में लायंस क्लब ऑफ नेपालगंज बाँके एनएलएफ द्वारा भव्य रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 93 महिलाओं और पुरुषों ने रक्तदान किया।

यह रक्तदान कार्यक्रम स्थानीय 18 लायंस क्लबों के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसका सफल संयोजन लायंस लीडर अजय कुमार कनौडिया ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 325 एन के गवर्नर बिनोद कुमार श्रेष्ठ ने किया। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि सेवा भाव से ही लायंसवाद को मजबूत बनाया गया है।

यह भी पढें   सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक में नारायणदत्त पौडेल नियुक्त

लायंस क्लब ऑफ नेपालगंज बाँके एनएलएफ के अध्यक्ष प्रिन्सु जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न इस रक्तदान कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ नेपालगंज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाजेड़, लायंस क्लब ऑफ नेपालगंज बाँके एनएलएफ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बद्री चापागाईं, प्रकाश खडका, भुवन प्रसाद शर्मा, प्रकाश सुनार, अभिशेष बैगार, अनूप थारु, सुमन पंडित, प्रकाश बैश्य, हरिश बैश्य, ज्ञान लुवार, रोहित कुमार थारु, प्रदीप थारु, लिला बहादुर, उज्ज्वल आचार्य, मन बहादुर खडका, दीपेश कर्माचार्य, प्रशांत, सुशील अधिकारी, आशीम बस्नेत, ज्योति शाक्य, सनम दहित समेत कई लोगों ने रक्तदान किया।

यह भी पढें   आज देशभर में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान

पूर्व अध्यक्ष गुंजन सेठिया ने जानकारी दी कि इस रक्तदान कार्यक्रम में कुल 93 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, पूर्व अध्यक्ष संजय थापा ने भी इसकी पुष्टि की।

इस कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 325 बी-2 के पूर्व गवर्नर सेमराज शाक्य, मधुसूदन शर्मा, लायंस कृष्णा पाठक, नेपालगंज उप-महानगरपालिका की पूर्व उप मेयर तथा लायंस सदस्य उमा थापा समेत अन्य लायंस सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

रक्तदान कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त संचार केंद्र के प्रमुख उपेंद्र रेग्मी, सोम प्रकाश सापकोटा, होमराज गिरी, सुनील रत्गैया, महेश राणा क्षेत्री, पवित्रा जैसी, संजय बढ़ई, बीरेन्द्र योगी आदि ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *