Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्वती स्मृति संस्थान द्वारा लेखिका विजेता चौधरी पुरस्कृत

 

काठमान्डू २७ अप्रैल   मैथिली साहित्य में योगदान हेतु युवा लेखिका विजेता चौधरी को पार्वती स्मृति संस्थान द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया गया है । संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ११०० रु राशि का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डा। तुलसी दिवस जी ने की और प्रमुख अतिथि का निर्वहन साहित्यकार एवं पत्रकार धर्मेन्द विह्वल जी ने किया ।
यह सम्मान नेपाल के प्रसिद्ध साहित्यकार डा। रामदयाल राकेश जी द्वारा उनकी माँ की स्मृति में गठित पार्वती संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता है । हिन्दी एवं मैथिली भाषा के लिए योगदान देने वाले स्रष्टाओं को यह पुरस्कार पिछले सत्रह वर्षोंं से लगातार दिया जाता रहा है । वर्ष २०८२ के लिए यह पुरस्कार मैथिली भाषा की साहित्यकार विजेता चौधरी को प्रदान किया गया है । आपकी मैथिली भाषा में कथा संग्रह और कविता संग्रह प्रकाशित हैं ।

यह भी पढें   तीज पार्टी एवं मेंहदी उत्सव में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, आभूषणों की खरीदारी में भी दिखा उत्साह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com