Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काबुल :आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रोविंस द्वारा वीआईपी लोगों को मारने की साजिश

 

काबुल.

अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी के ऑफिस के पास आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रोविंस काबुल हवाई अड्डे के बेहद नजदीक एक शानदार आलीशान अपार्टमेंट में अफगानिस्तान में आने वाले वीआईपी लोगों को मारने की साजिश रच रहा था. इसके लिए बारूदी सुरंग और आत्मघाती जैकेट बनाई जा रही थी. अमेरिका खुफिया अधिकारी की सूचना पर अफगानिस्तान की जनरल डायरेक्टेड इंटेलिजेंस ने कार्रवाई करके दो आतंकवादियों को मार गिराया. मौके पर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है. पाकिस्तान के सहयोगी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस ने अफगानिस्तान में आने वाले अति महत्वपूर्ण लोगों की हत्या की योजना तैयार की थी.

यह भी पढें   महानगर यातायात प्रा.लि. ने चक्रपथ मार्ग पर 16 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया

काबुल एयरपोर्ट के करीब ISKP का अड्डा
इस योजना के तहत आतंकवादियों ने काबुल एयरपोर्ट से थोड़ी ही दूर पर कसाबा टाउन में एक बड़ा आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिया था. यह अपार्टमेंट इस मकसद से लिया गया था कि अफगानिस्तान की खुफिया और सुरक्षा एजेंसी को किसी तरह का कोई शक ना हो सके. क्योंकि अन्य इलाकों में अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी ने इस आतंकवादी संगठन के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है. इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रोविंस के आतंकवादियों ने इस आलीशान अपार्टमेंट को बारूदी सुरंगे बनाने और आत्मघाती जैकेट बनाने के काम में इस्तेमाल किया. इसके लिए वहां बड़े पैमाने पर विस्फोटक समेत अन्य महत्वपूर्ण उपकरण लाए गए. यह भी पता चला है कि पिछले कुछ समय से इसी जगह से आतंकवादी संगठन अपने आतंकवादियों को बारूदी सुरंग और आत्मघाती जैकेट भेज रहा था.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 मई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

अमेरिका के एक खुफिया अधिकारी ने सूचना मिलने पर इस बाबत अफगानिस्तान की जनरल डायरेक्टरेट इंटेलिजेंस को सूचना दी. दिलचस्प बात यह है कि इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रोविंस के आतंकवादी जहां पर अपना यह अड्डा चला रहे थे, वहां से थोड़ी दूर पर ही अफगानिस्तान के जनरल डायरेक्टरेट इंटेलिजेंस का भी दफ्तर है. सूचना के आधार पर अफगानिस्तान की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार की देर रात इस अपार्टमेंट को घेरकर कार्रवाई की. लगातार चार घंटे तक हुई फायरिंग के बाद इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रोविंस के दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक आतंकवादी को जिंदा गिरफ्तार किया गया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *