Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलुचिस्तान में नौ बस यात्रियों को गोलियों से भूना गया

 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार देर रात क्वेटा से लाहौर जा रही एक यात्री बस को हथियारबंद लोगों ने रोककर 9 यात्रियों को अगवा किया और उन्हें गोलियों से भून दिया।

यह घटना नॉर्थ बलूचिस्तान के सर धक्का इलाके में झोब के पास हुई, जो लंबे समय से चरमपंथियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है।

झोब के असिस्टेंट कमिश्नर नवीन आलम के मुताबिक, हमलावरों ने बस से यात्रियों को उतारा, पहचान की और फिर 9 लोगों को गोली मार दी।

यह भी पढें   रौतहट में एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की

आलम ने बताया कि ये सभी शव बरखान जिले के रेखनी अस्पताल भेजे गए हैं। हत्या का तरीका बताता है कि हमलावर पहले से योजना बनाकर आए थे और टारगेटेड किलिंग कर रहे थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *