नेकपा एमाले सांसद किरण कुमार साह ने की मांग.. मंत्री गुप्ता को किया जाए बर्खास्त
काठमांडू, असार ३० – नेकपा एमाले सांसद किरण कुमार साह ने संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्री राजकुमार गुप्ता को बर्खास्त करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है । सोमवार प्रतिनिधिसभा की बैठक में बोलते हुए उन्होंने मांग की कि मंत्री गुप्ता को बर्खास्त किया जाए और इसकी निष्पक्ष जाँच हो ।
मंत्री साह ने प्रश्न किया कि रिश्वतखोरी के सौदे का ऑडियो सार्वजनिक होने पर सरकार चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि यह कहना लोकतंत्र का अपमान है कि जो ऑडियो दुनिया ने सुना है, उसे सरकार ने सुना ही नहीं ।
सांसद साह ने कहा – ‘सामान्य प्रशासन मंत्री राजकुमार गुप्ता द्वारा रिश्वत लिए जाने का ऑडियो सार्वजनिक हो जाने के बाद भी सरकार क्यों मौन है ? ये लोकतंत्र का अपमान है कि जो ऑडियो दुनिया ने सुना है, उसे सरकार ने सुना ही नहीं । मैं इस सदन द्वारा मांग करता हूँ कि मंत्री गुप्ता को बर्खास्त किया जाए और इसकी निष्पक्ष जाँच हो ।’

