Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कर्मचारी धरना पर

 

काठमांडू, सावन १३ – नेपाल विद्युत प्राधिकरण की दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघर्ष समिति ने दो वर्ष पूर्व लिए गए निर्णय के पालन की मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय पर धरना दिया है । धरना के साथ ही उन सभी ने अपने हाथों में विरोध स्वरुप काली पट्टी भी बांध रखी है ।
समिति ने धरना देते हुए कहा है कि – नेपाल विद्युत् प्राधिकरण संचालक समिति की तारीख २०८० श्रावण ३१ गते ९४९ वें बैठक में वेतनभोगी कर्मचारी को मासिक वेतन पर नियुक्ती दिए जाने का निर्णय किया गया था । समय समय पर इसका पालन किया जाएगा यह भी समझौता हुआ लेकिन समझौता होने के बाद भी इसका कार्यान्वयन नहीं हो पाया है ।
समिति ने बताया कि “नेपाल विद्युत् प्राधिकरण ने इस संघर्ष समिति के साथ बार बार उक्त निर्णय कार्यान्वयन करने की सहमति और समझौते किए, लेकिन कार्यान्वयन नहीं हो पाया । इसलिए विगत में हुए सहमति को कार्यान्वयन करने के लिए दबाव स्वरूप हमने हाथ में कालीपट्टी बाँधकर शान्तिपूर्ण तरीके से धरना कार्यक्रम का आयोजन किया है ।”

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 जून 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *