Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अहंकार आज भी वैसा ही बना हुआ है –प्रचंड

 

आश्विन २४ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने कहा है कि यह बहुत ही दुख की बात है कि पूर्व सरकार का नेतृत्व करने वालों का अहंकार आज भी वैसा ही बना हुआ है । उन्होंने शुक्रवार काठमांडू में सम्पादकों से बातचीत करने के क्रम में यह बात कही है । बातचीत के क्रम में उन्होंने केपी ओली का नाम नहीं लिया है । उन्होंने कहा कि –“पूर्व सरकार का नेतृत्व करने वालों का अहंकार आज भी वैसा ही बना हुआ है । अभी भी जनता की इच्छाओं को समझने का प्रयास नहीं किया जा रहा है ।”
उन्होंने इस बात का भी स्मरण कराया कि – मैंने संविधान के मर्म विपरीत, लोकतंत्र के मर्म और भावना विपरीत सरकार गठन होने के समय में ही विरोध करते हुए कहा था कि ये गलत काम हो रहा है ।
उन्होंने यह भी कहा कि – “हमें हटाने के लिए जो कुछ भी किया गया वह लोकतांत्रिक नहीं था, ना ही संविधान की भावना के अनुरूप था । अभी के युवाओं ने बहुत बड़ा विद्रोह किया है । देश में इस तरह की अभूतपूर्व क्षति  कभी भी नहीं हुई ।”

यह भी पढें   राजेशमान सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में मामला दर्ज

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed