Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके के पुरैनी में निःशुल्क आँख तथा स्वास्थ्य शिविर में ३९३ लोग लाभान्वित

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।बाँके जिला के नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्र्ड नं. २२ पुरैनी गाँव स्थित आधाभूत बिद्यालय के परिसर में आयोजन किया गया निःशुल्क आँख तथा स्वास्थ्य शिविर में ३ सौ ९३ लोग  गाँव के सर्वसाधारण लोग जेष्ठ २ गते शनिवार को लाभान्वित हुये हैं ।

वह शिविर में करीब ९५ प्रतिशत जनसंख्या मधेशी तथा मुस्लिम समुदाय की बसोबास रही वह गाँव में सर्वसाधारण गाँव वालों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया, औषधी, प्रयोगशाला सेवा और स्वास्थ्य परामर्श सेवा से लाभान्वित हुये हैं । 

स्थानीय आधारभूत विद्यालय परिसर में ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र नेपालगन्ज के आयोजन में सम्पन्न वह शिविर में जनरल स्वास्थ्य की ओर २ सौ ५६ लोग स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिस मध्ये महिला १८२ लोग और पुरुष ७४ लोग रहे थे अइसे ही आँख की ओर १ सौ ३७ लोग आँख परिक्षण कराया जिस मध्ये महिला ८५ और ५२ लोग पुरुष ने स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श तथा औषधि समेत निःशुल्क प्राप्त किया । 

यह भी पढें   राहत बचाव में सहायता के लिए आई भारतीय टीम पहुँची त्रिशूली

ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र नेपालगन्ज के अध्यक्ष लेकप्रसाद प्याकुरेल ने दी जानकारी अनुसार वह शिविर में सब से अधिक उमर ८५ वर्ष के जेष्ठ नागरिक भगौती प्रसाद गोडिया का स्वास्थ्य परिक्षण और आँख परिक्षण किया गया था । अइसे ही वह  शिविर में सब से कम उमर ११ महिना के बालक का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया था ।   

इसी तरह वह अवसर पर अनुगमन के क्रम में सहभागी हुये नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका स्वास्थ्य महाशाखा के प्रमुख राम बहादुर चन्द ने शिक्षक तथा विद्यार्थियों के लिये आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या के लिये तत्काल उपचार क लिये ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र नेपालगन्ज की ओर से श्री आधारभूत विद्यालय पुरैनी को प्राथमिक उपचार बाक्स हस्तान्तरण किया था । वह बाक्स के अन्दर आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या के लिये आवश्यक १७ प्रकार की औषधि और जीवन जल उपलब्ध रकया गया ।

यह भी पढें   त्रिशूली नदी में आई बाढ़ ने चरौँदी झोलुङ्गे पुल को बहा दिया

ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख कार्यकारी निर्देशक लता शर्मा के अनुसार वह  शिविर में सेन्ट्रल सिटी अस्पताल नेपालगन्ज के डा. दिपक जायसवाल, डा. नागेश्वर साह, आँख जाँच की ओर दृष्टि विशेषज्ञ जीतेन्द्र कुमार वर्मा ने जनरल तथा आँख परीक्षण किया था अइसे ही स्वास्थ्य अधिकृत सुनिता शर्मा, बि.एस्सी नर्सिङ स्टाफ सन्ध्या हमाल ठकुरी, स्वास्थ्य सहायक सुनील कनौजिया ने स्वास्थ्य परिक्षण में सहयोग किया था । 

औषधी वितरण कार्य में ल्याव टेक्नोलोजिष्ट राजेन्द्र कुमार वर्मा, फार्मेसी सहायक माही वैश्य, ल्याव टेक्निसियन सादिक अन्सारी ने सहयोग किया था ।

यह भी पढें   रसुवा और नुवाकोट की जलविद्युत परियोजनाओं में 898 लोग अब भी लापता, 361 का बचाव

डा. दिपक जायसवाल के अनुसार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जनरल की ओर अधिकाँश सेवाग्राहियों में चमडा, एलर्जी, गन्दा पानी के कारण शरीर खजुलाहट, हाथ पैर में दर्द आदि की समस्याएँ दिखाई पडी है । इसी तरह दृष्टि विशेषज्ञ जीतेन्द्र कुमार वर्मा के अनुसार एलर्जी, भाइरल आँख में सुखापन, भिटामिन ए की कमी, मोतियाबिन्दु, ग्लुकोमा लगायत की समस्याएँ दिखार्य पडी है बताया ।

वह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र नेपालगन्ज के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिव महेन्द्र सेडाई, सह–सचिव निखिल जायसवाल, सदस्य रमेश कुमार श्रेष्ठ, कार्यक्रम संयोजक महेश श्रेष्ठ, दिलु माया वि.क., पूर्णिमा बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था नेपालगन्ज के व्यवस्थापक बामदेव भट्टराई, शतक रक्तदाता तथा पत्रकार पवन जायसवाल लगायत लोगों ने सहयोग किया आयोजक ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com