Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभापति लामिछाने भारत दौरे के लिए रवाना

 

काठमांडू, जेठ १८  राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) सभापति रवि लामिछाने पाँच दिवसीय दौरे पर आज भारत के लिए प्रस्थान कर चुके हैं । भारत के सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन के निमंत्रण में सभापति लामिछाने कुछ देर पहले ही भारत प्रस्थान कर चुके हैं । त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में पत्रकारों ने लामिछाने से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कहा कि वो भारत से वापस आने के बाद ही कुछ कहेंगे ।
सभापति लामिछाने के साथ रास्वपा के सह महामंत्री तथा प्रतिनिधि सभा सदस्य विपिन कुमार आचार्य, सचिवालय सदस्य तथा प्रतिनिधि सभा सदस्य दीपक बोहोरा, पत्नी निकिता पौडेल और प्रदीप आचार्य हैं । रास्वपा प्रवक्ता मनिष झा के अनुसार सभापति रवि जेठ १८ से लेकर २२ गते (जून १ से ५) तारीख) तक भारत के दौरे पर रहेंगे । इसी क्रम में नई दिल्ली में उच्चस्तरीय राजनीतिक तथा कूटनीतिक भेटवार्ता करने का भी कार्यक्रम है । इसके बाद वो अयोध्या भी जाएंगे ।

यह भी पढें   बज्जिका पाण्डुलिपि पुरस्कार से सम्मानित हुए साहित्यकार अजयकुमार झा,

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *