Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभी समुदाय और वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ें : भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

 

काठमांडू,११ अक्टूबर | नेपाल के ३८ वें प्रधानमंत्री के रूप में के.पी.ओली के निर्वाचित होने पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी है । भारतीय दूतावास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है । भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नवनिर्वाचत प्रधानमंत्री ओली से बात की और बधाई दी । साथ ही यह विश्वास जताया कि भारत आगे भी साथ मिलकर काम करेगा और नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नेपाल सभी समुदाय और वर्गों को साथ लेकर आगे बढेगा तथा सुख और शांति का वातावरण तैयार होगा । नेपाल सरकार सुलह और शांति की भावना के साथ देश के मुद्दों को सम्बोधित करेगी यह विश्वास जताया ।

यह भी पढें   संसद चल रही अवस्था में अध्यादेश लाना लोकतांत्रिक मान्यताओं के विपरीत – भीष्मराज आङ्देम्बे

oli
भारत हमेशा नेपाल के सुख समृद्धि और हित के लिए पहले भी तत्पर था और आगे भी रहेगा । भारत शांति स्थिरता और देश के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए नेपाल की जनता की आकांक्षाओं के अनुसार, सभी प्रकार की सहायता का विस्तार करने के लिए जारी रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *