Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में सामाजिक सद्भाव विषयक बहुुभाषिक कवि गोष्ठी सम्पन्न

 

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल २०७४ भाद्र २८ गते ।नेपालगन्ज में यूएनडिपी के सहकार्य में तथा सूचना और मानव अधिकार अनुुसन्धान केन्द्र के आयोजन में भाद्र २४ गते शनिवार नेपालगन्ज में बहुुभाषिक कवि गोष्ठी सम्पन्न हुआ है ।
सामाजिक सद्भाव कायम करने के लिये साहित्य की अहम भुुमिका पर नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व प्राज्ञ सनत रेग्मी ने जोड देते हुये अपनी रचना अवधि भाषा में प्रस्तुत कियें थे ।
इसी तरह सर्वदा साहित्य संगम के सचिव श्रीधर भण्डारी ने नेपाली भाषा में कविता प्रस्तुत किये थे ।
बहुुभाषिक कवि गोष्ठी में नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के प्राज्ञ सभा सदस्य हरि प्रसाद तिमिल्सिना, अवधि सास्कृतिक प्रतिष्ठान के केन्द्रीय अध्यक्ष विष्णुुलाल कुमाल, शसस्त्र प्रहरी बल के प्रहरी उपरीक्षक रबिन्द्र मल्ल, अलाउद्दीन स्मृति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष असफाक संघर्ष ताबिस, सर्वदा साहित्य संगम के खगेन्द्र गिरि कोपिला, बार्दली की ऋचा लुइटेल, पुुर्णिमा साहित्य प्रतिष्ठान कोहलपुर के अध्यक्ष महानन्द ढकाल, अवधी सास्कृतिक विकास परिषद् के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबै, उर्दू सायर तथा गुल्जारे अदब बाके के सचिव मोहम्मद मुुस्तफा अहसन कुुरैशी, सर्वदा साहित्य संगम के सदस्य मधुुकर मणि आर्चाय, उर्दु सायर तथा गुल्जारे अदब के अध्यक्ष अब्दुुल लतीफ शौक, बाके जिला अदालत के पूर्व शाखा अधिकृत तथा मौलाना नूर आलम मेकरानी, कमल, सुरेन्द्र क्मार श्रेष्ठ, सन्तोष मल्ल, करिश्मा योगी, शाहिदा बानौ, नीरज ढकाल, अपेक्ष सिंह, क्षेत्रीय निर्वाचन कार्यालय नेपालगन्ज के प्रमुख बसन्तराज अधिकारी, श्यामानन्द सिंह, कल्पना खरेल र पंकज कुमार श्रेष्ठ लगायत साहित्यकारों ने सामाजिक सद्भाव सम्बन्धि कविता वाचन किये थे । सो कार्यक्रम सूचना और मानव अधिकार अनुुसन्धान केन्द्र के उपाध्यक्ष मधईसिह सरदार की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था । कार्यक्रम की सञ्चालन सागर ढकाल और लक्ष्मी तिवारी ने किये थे कार्यक्रम में सूचना और मानव अधिकार अनुुसन्धान केन्द्र के उपस्थिति रही थी सोम गुुरुङ्ग ने जानकारी दी ।,

यह भी पढें   नेपाल-भारत सीमा पर बढ़ी नाराज़गी, सरकार मौन, सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने भी उठाए सवाल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed